रांची: झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लू चल रहा है. लू से दुमका जिले के सरैयाहाट में एक 50 साल के बुजुर्ग की जान चली गयी. पलामू, गढ़वा जिले में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर चूका है. गुरुवार को पलामू का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीँ गढ़वा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
राजधानी रांची का तापमान लगातार दूसरे दिन भी 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
राहत वाली बात यह है कि गुरुवार की शाम झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश हुई है. पूर्वी सिंहभूम में बारिश ने अपने साथ आंधी लेकर आई. घाटशिला में वज्रपात की चपेट में आने से बड़ाजुड़ी निवासी दुर्गा सोरेन (75) की जान चली गयी. रांची में मौसम विज्ञानी आरएस शर्मा ने कहा है कि शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में हलके बादल आस्मां में छाये रहेंगे और बारिश के साथ बिजली भी गरज सकती है. जबकि अंदाज़ा लगाया जा रहा है की, एक से तीन जून तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान
- गढ़वा – 46 डिग्री सेल्सियस
- पलामू – 46.2 डिग्री सेल्सियस
- चतरा – 45 डिग्री सेल्सियस
- लातेहार – 43 डिग्री सेल्सियस
- रांची – 41.6 डिग्री सेल्सियस
- जमशेदपुर- 43.4 डिग्री सेल्सियस
- रामगढ़ – 42 डिग्री सेल्सियस
- हजारीबाग – 42 डिग्री सेल्सियस
- कोडरमा- 43 डिग्री सेल्सियस
- लोहरदगा – 42 डिग्री सेल्सियस
- सिमडेगा – 42 डिग्री सेल्सियस
- गुमला – 42 डिग्री सेल्सियस