बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा 121 और महगठबंधन 144 सीट से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा 121, जेडीयू 115 और हम पार्टी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
रांची। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पार्टियों ने सीटों की घोषणा कर दी है। भाजपा 121, जेडीयू 115 और हम पार्टी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा नीतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में दी।
महागठबंधन में राजद 144, काग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। झारखंड की पार्टी झामुमो को राजद अपने कोटे से सीटें देगी।झमुमो को दो सीट तक मिलने की उम्मीद है।
इस बिच चिराग पासवान ट्वीट कर नीतीश कुमार पर ट्वीट किया है कि अगली सरकार बनते ही सात निश्चय योजन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर सभी दोषियों को जेल भेजा जााएगा व लंबित राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा ताकि अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकें।