झारखंड में आठ अक्टूबर से खुल जाएंगे सभी धार्मिक स्थल, पाबंदी के साथ लगेंगे दुर्गा पूजा पंडाल
राज्य सरकार ने आठ अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्देश दे दिया है।
रांची। राज्य सरकार ने आठ अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्देश दे दिया है। इसके साथ ही इस माह आने वाले दुर्गा पूजा में भी कड़ी पाबंदी के साथ पूजा पंडाल लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस बार कोई भी पंडाल किसी भी थीम पर आधारित नहीं होगा। साथ ही कोविड गाईडलाइन के सभी नियमों का पालन कर पूजा आयोजकों को छोटे पंडाल लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसी भी पंडाल के आसपास लाईटिंग व तोरण द्वार नहीं बनाने का निर्देश भी दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोगों की भीड़ से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, जिसके बाद स्थिति भयावह हो सकती है। इन सभी चीजों को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जा रही है ताकि भीड़ नहीं बढ़ सके।