रांची। भाजपा विधायक दल के नेता है बाबूलाल मरांडी के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई है। बाबूलाल मरांडी को फ़िलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।उन्हें तीन दिनों से सर्दी ख़ासी के लक्षण थे जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को कोरोना जाँच के लिए अपना सैंपल दिया था। शुक्रवार को जाँच में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर के लिखा कि ईश्वर से उनकी प्रार्थना है कि बाबूलाल मरांडी जल्द स्वस्थ हों। दूसरी और कृषि मंत्री बादल ने भी ट्वीट करके बाबूलाल मरांडी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ साथ बाबूलाल मरांडी की तमाम शुभचिंतक उनके स्वस्थ लाभ की कामना कर रहे हैं। फ़िलहाल मरांडी प्रशासन व डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं।