बड़ी बातें
- रघुवर सरकार के विकास कार्यों को आधार मानकर, शुरू हुआ ‘घर घर रघुवर’ अभियान
- कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पंपलेट बाटें और लोगों को विकास कार्यों जानकारी दी
- 11 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस अभियान में शामिल होंगे
झारखंड : विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में BJP की ओर से की जा रही तैयारियां साफ़ देखी जा सकती है. अब BJP ने जमीनी लड़ाई शुरू कर दी है और अपनी तैयारी पक्की कर ली है. जिसके लिए BJP कार्यकर्ताओं ने ‘घर घर रघुवर’ अभियान शुरू किया है.
विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी
इस अभियान के तहत मंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर- घर तक पहुंचाने का काम कर रहेे हैैं. इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने रांची कचहरी चौक से डिप्टी पाड़ा जाने वाले मोहल्ले के हर घर में जाकर पंपलेट बाटें और रघुवर सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी.
सोमवार को राजधानी रांची के लालपुर मंडल में अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में ‘घर- घर रघुवर’ अभियान चलाया गया. इस अभियान में मुख्य रूप से राज्य के नगर विकास मंत्री माननीय सीपी सिंह, प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी संजय कुमार जायसवाल, राजू सिंह, ओमप्रकाश पांडेय सहित सभी मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए.
11 सितंबर को मुख्यमंत्री इस अभियान में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार के विकास कार्यों को आधार बनाकर इस अभियान का नाम ‘घर-घर रघुवर’ रखा गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद 11 सितंबर को इस अभियान में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सितंबर के दौरे के बाद 15 सितंबर से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली जाएगी.