किसान विरोधी काला कानून वापस ले केंद्र सरकार-सुरेश बैठा
केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल के खिलाफ पैदल मार्च और बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांके प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल के खिलाफ पैदल मार्च और बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पैदल मार्च कांके चैक से निकलकर प्रखंड मुख्यालय तक गयी। जिसमें शामिल कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के पूर्व भी किसानों के साथ थी और आजादी के बाद भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। किसानों के विरोध में जो काला कानून केन्द्र सरकार ने पास किया है। उसे जबतक वापस नहीं लेती हैए कांग्रेस पार्टी तबतक विरोध करते रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऐनुल हक अंसारी, मदन कुमार महतो, मोजिबुल अन्सारी, नीरज भोक्ता, अर्चना मिश्रा, बिनोद साहु, मेरी तिर्की, रोशन कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल लिंडा ने किया जबकि संचालन गुलजार अहमद ने की। मौके पर योगेंद्र उराँव, जमील अंसारी, मुस्ताक अंसारी, महेश कुमार मनीष, चांद मंसूरी, अर्पणा बाड़ा, सोमरा उराँव, मैनुल अंसारी, मेराज अंसारी, अफजल अंसारी, बबलू मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।