झारखंड की राजधानी में 12 से शुरू हो रही सिटी बस सेवा
राजधानी रांची में शुरू हो रही है सिटी बस का परिचालन
रांची। राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत भरी ख़बर आई है। रांची में बंद 55 सिटी बसों में से से 44 बसें कोविड गाइडलाईन का पालन कर 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के आधार पर बसों को चलाने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी 50 फीसदी यात्री यानी 15 यात्री ही बस में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मास्क पहनना भी जरूरी होगा।
एक सीट का दोगुना भाड़ा देना होगा
सिटी बस खुलते ही भाड़ा दोगुना यानी 10 रु हो जाएगा । एक सीट का डबल भाड़ा देना पड़ सकता है।साथ ही एक बस आधे 15 लोग ही बैठ सकेंगे।