मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता बेरमो रवाना
सत्यानंद भोक्ता बेरमो उपचुनाव में प्रत्याशी अनूप सिंह के नामांकन को यादगार बनायेंगे
रांची। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता अनूप सिंह के नामांकन में शामिल होने रांची हेलीकॉप्टर से बेरमो के लिए रवाना हो गए। इनके साथ मंत्री आलमगीर आलम भी हैं।
अनूप सिंह बेरमो उपचुनाव के लिए अपना नामांकन आज दोपहर में भरेंगे। इस मौक़े पर हज़ारों की संख्या में समर्थक मौजूद होंगे।