झारखंड में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 73 हजार के पार, 641 संक्रमितों की मौत
झारखंड कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को राजधानी रांची से सर्वाधिक 278 नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके अलावा पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भी संक्रमितों के मिलने की संख्या अधिक है। राज्य में कुल 1207 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
रांची। झारखंड कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को राजधानी रांची से सर्वाधिक 278 नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके अलावा पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भी संक्रमितों के मिलने की संख्या अधिक है। राज्य में कुल 1207 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 73,948 हो गया है। इन संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या प्रवासी मजदूरों की है, जिनके आने के बाद जांच में लगातार उनके संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। फिलहाल सूबे में कुल एक्टीव केस 13 हजार से अधिक है। इस बीच राज्य सरकार अब होम आईसोलेशन को बढ़ावा देने और इसके माॅनिटरिंग के लिए टीम भी गठित कर रही है। जो ऐसे होम आईसोलेशन में रहने वालों का जायजा लेगी और उनका समूचित इलाज को लेकर काम करेगी।
अब तक 641 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
मंगलवार को 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद यह आंकड़ा 641 तक पहुंच गया है। जबकि कुल 1427 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 60,027 हो गयी है। राज्य का ग्रोथ रेट 1.97 हो गया ह,ै जबकि राष्ट्रीय औसत 1.67 है। राज्य का डबलिंग रेट 36 दिन है जबकि राष्ट्रीय डबलिंग रेट 40.2 दिन है। झारखंड का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से एक प्रतिशत अधिक है। राज्य में अब तक 18 लाख से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है और आगे भी नए स्टैटिक सेंटर बनाकर जांच की जा रही है।
Must read : https://publicview.in/jharkhand-monsoon-session-ends-with-uproar-over-planning-policy/
कहां-कहां मिले नए मरीज
बोकारो से 67, चतरा से 6, देवघर से 33, धनबाद सेे 94, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 124, गढ़वा से 14, गिरिडीह सेे 18, गोड्डा से 57, गुमला से 10, हजारीबाग से 71, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, कोडरमा से 13, लातेहार से 10, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से 4, पलामू से 110, रामगढ़ से 59, रांची से 278, साहेबगंज से 8, सरायकेला से 73, सिमडेग से 8 और पश्चिमी सिंहभूम से 105 लोग शामिल हैं।
Must read : https://publicview.in/jharkhand-state-topper-will-felicitated-with-car/
बेयर ग्रिल्स ने कहा- मुसीबत में भी चेहरे पर मुस्कान, लीडर की पहचान है