राजधानी दिल्ली में एक लड़की ने रविवार को पहाड़गंज की एक होटल के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
बताया गया कि लड़की के साथ कमरे में उसका पुरूष मित्र भी था और लड़की के आत्महत्या करने से पहले दोनों के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गयी थी.
DCP एमएस रंधावा ने बताया कि,दोनों दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले थे और लड़की का नाम रोज़ी था और उसकी उम्र 22 साल थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई और फिर लड़का कमरे से निकल गया, जिसके बाद लड़की ने कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी. घटना के बारे में पुलिस को होटल के अधिकारी ने जानकारी दी.