राहुल गांधी के भरोसेमंद डाॅ अजय की कांग्रेस में वापसी, झारखंड की मिल सकती है कमान ?
लालू प्रसाद के रहे चहेते झारखंड के सुपर काॅप डाॅ अजय की कांग्रेस में फिर से एक नई पारी की शुरुआत
रांची। राहुल गांधी के भरोसेमंद डाॅ अजय की फिर से कांग्रेस में वापसी हो चुकी है। पार्टी सुत्रों के अनुसार डाॅ अजय को फिर से झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। डाॅ अजय के कांग्रेस में शामिल होने की खबर मिलने के बाद पार्टी कार्यक्रर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फिलहाल डाॅ अजय आप पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पिछली लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद लंबे इंतजार के बाद उन्होंने आप पार्टी में जाना सही समझा था।
Must read :https://publicview.in/on-death-of-jaswant-singh-all-parties-expressed-sorrow/
कौन है डाॅ अजय कुमार
झारखंड के जाने-माने सुपर काॅप रहे डाॅ अजय ने कई नक्सली इलाकों में अपना खौफ बनाया था। इसी बीच वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के चहेते एसपी बन कर उभरे थे। उन्होंने अकेले दम पर अपराध का ग्राफ कम करने में अहम भूमिका निभायी थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 15वीं लोकसभा चुनाव में वे जमेशुदपुर से सांसद बने। उन्होंने बाबूलाल मरांडी की पूर्व पार्टी झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीता था। लेकिन इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लगातार राजनीतिक जीवन में उनके साथ उतार-चढ़ाव देखा जाता रहा है।
सुबोधकांत सहाय के साथ हुई थी नोकझोंक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व सांसद सुबोधकांत समर्थकों ने डाॅ अजय कुमार को अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी कार्यालय में भी उनके आने का जमकर विरोध किया गया। इस बीच दो गुट में बंटे समर्थकों के बीच काफी मारपीट की नौबत आ गई थी। जिसके बाद वे पार्टी के लोगों से निराश होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।