सामूहिक दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को सख्त सजा दी जाए- हेमंत सोरेन
Gang rape case: Strict punishment should be given to the guilty through fast track court- Hemant Soren
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में बारह साल की बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को उक्त मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस को ऐसे घृणित मामलों की जाँच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आदेश दिया है।
यह है मामला
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि दुमका में बारह साल की बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी। पीड़िता पांचवीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी।