रांची। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक अध्याय का अंत हो गया हैं।सामाजिक न्याय के रूप में उनका व्यक्तित्व हमेशा स्मरण किया जाएगा।देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे।