झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 78 हजार के पार
छह संक्रमितों की हुई मौत, शनिवार को 1226 नये कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 78,935 हो गई है।
रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या में शनिवार को कुछ कमी आयी है। शनिवार को 1226 नये कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 78,935 हो गई है। नये मरीजों में बोकारो के 67, चतरा के 6, देवघर के 36, धनबाद के 50, दुमका के 18, पूर्वी सिंहभूम के 214, गढ़वा के 23, गिरिडीह के 8, गोड्डा के 41, गुमला के 13, हजारीबाग के 29, खूंटी के 20, जामताड़ा के 24, कोडरमा के 24, लातेहार के 11, लोहरदगा के 7, पाकुड़ के 38, पलामू के 33, रामगढ़ के 25, रांची के 425, साहेबगंज के 11, सरायकेला के 35, सिमडेगा के 5, पश्चिमी सिंहभूम के 63 लोग शामिल हैं।
24 घंटे में छह संक्रमितों की हुई मौत
साथ ही पिछले 24 घंटे में छह संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। इसमें बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और सरायकेला जिला शामिल है। इसके अलावा राहत भरी खबर यह भी है कि शनिवार को कुल 1324 लोगों ने कोरोना को मात दी है जिनको मिलाकर संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 65839 हो गई।