झारखंड उपचुनाव: भाजपा ने दुमका से लुईस मरांडी और बेरमो से बाटुल को दिया टिकट
दुमका से डॉ लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
रांची। झारखंड में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुमका से डॉ लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने सहमती दे दी है।