झारखंड सरकार दुर्गा पूजा से पहले जारी करे गाईडलाइन – पूजा समिति
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रांची जिला दुर्गा पूजा समिति व रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को मंत्रालय में मुलाकात कर दुर्गा पूजा से संबंधित गाईडलाइन जारी करने का अनुरोध किया।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रांची जिला दुर्गा पूजा समिति व रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को मंत्रालय में मुलाकात कर दुर्गा पूजा से संबंधित गाईडलाइन जारी करने का अनुरोध किया। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से से कहा कि दुर्गा पूजा में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए इससे संबंधित सारी चीजें पहले ही स्पष्ट हो जानी चाहिए, ताकि आम लोगों व श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना आ सके।
गाईडलाइन जारी होने से उसी अनुसार पूजा एवं मुर्ति विसर्जन हेतू तैयारी की जा सकेगी।
महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन वर्मन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा। गाइडलाइन जारी होने से उसी अनुसार पूजा एवं मुर्ति विसर्जन हेतू तैयारी की जा सकेगी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अजीत सहाय, मुनचुन राय, रामधन वर्मन, अशोक पुरोहित, अशोक चैधरी, रविंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, प्रदीप राय सहित अन्य मौजूद थे।