झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, दो दिन का राजकीय शोक
दो दिन का राजकीय शोक।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का मेदांता अस्पताल में शनिवार दोपहर 3:30 बजे हुआ निधन। कुछ दिन पहले वे कोरोना से संक्रमित हुए थे।
रांची। झारखंड के मधुपुर के जेएमएम विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का मेदांता अस्पताल में शनिवार को दिन के 3:30 बजे निधन हो गया। सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक रखा है। सोमवार तक सभी सरकारी दफ़्तर बंद रहेंगे।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद तीन दिन पहले उन्हें भर्ती कराया गया था।उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित विभिन्न दलों ने शोक प्रकट किया है।
क्लिक करे और देखें वीडियो –CFF53AFC-0383-45E2-8B44-742CC5F62B31
शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आइ थी
जाँच में शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। उनको आइसीयू में रखा गया था। लेकिन आइसीयू में ही उनकी मौत हो गई।
इधर, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेडिका अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। मालूम हो कि उन्हें भी कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद पहले पहले रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया।