झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को बनाया गया है.
रामेश्वर उरांव के साथ- साथ 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. जिनमें कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मान सिन्हा, संजय पासवान और राजेश ठाकुर का नाम शामिल है.
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि आज (सोमवार) शाम तक रामेश्वर उरांव के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब तक वे सबसे आगे चल रहे हैं.
14 फरवरी 1947 को रामेश्वर उरांव का जन्म पलामू के चियांकी में हुआ था. 7 अप्रैल, 2008 को रामेश्वर उरांव ने मनमोहन सिंह सरकार के तहत पहली बार कैबिनेट में एक आदिवासी मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली थी.
मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान रामेश्वर उरांव कैबिनेट मंत्री रहे हैं. रामेश्वर उरांव लोहरदगा के सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने लोहरदगा से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें BJP के सुदर्शन भगत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.