कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण करने के बाद और विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के बाद मंगलवार को येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. जिसमें मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों ने कैबिनेट में शपथ ली.
कैबिनेट में शपथ लेने वाली सूची में 15 विधायक और एक MLC कोटा पुजारी और एक योग्य सदस्य लक्ष्मण सावदी शामिल हैं.
विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शपथ ली. जगदीश शेट्टार ने 2012 और 2013 में सरकार का कार्यभाल संभाला था, अब उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है.
इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक और केएस ईश्वरप्पा भी कैबिनेट में शामिल किए गए हैं.
#Karnataka: KS Eshwarappa, takes oath as Karnataka Cabinet Minister, in Bengaluru. pic.twitter.com/989GupV0BR
— ANI (@ANI) August 20, 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ली थी. इससे पहले कर्नाटक में कई महीनों तक कर्नाटक का नाटक चलता रहा था. जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार गिर गयी थी और BJP की सरकार बनी.
पिछले 25 दिन तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं करने को लेकर दोनों ही विपक्षी पार्टियों ने BJP पर लगातार निशाना साधना शुरू कर दिया और कहा कि येदुरप्पा बिना कैबिनेट के ही बैठक कर रहे हैं.
जिसके बाद आज (मंगलवार) को येदियुरप्पा ने कैबिनेट के लिए 17 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाया. जिन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है उनके नाम है.
गोविंद करजोल
अश्वत नारायण सीएन
लक्ष्मण सावदी
केएस ईश्वरप्पा
आर अशोका
जगदीश शेट्टार
बी श्रीरामुलु
एस सुरेश कुमार
वी सोमन्ना
सीटी रवि
बसवराज बोम्मई
कोटा पुजारी
जेसी मधु
सीसी पाटिल
एच नागेश
प्रभु चौहान
शशिकला अन्नासाहेब जोले