बेरमो से अनूप सिंह के नामांकन को यादगार बनाएंगे मंत्री सत्यानंद भोक्ता
झारखंड उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।
रांची। झारखंड उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। दुमका सीट के लिए बुधवार को लुईस मरांडी ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। जिसके बाद अब बुधवार को बेरमो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन भरने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन भरने के दौरान महागठबंधन के कई मंत्री व समर्थक मौजूद रहेंगे। सूबे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी अनूप सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए बेरमो के लिए कूच कर चुके हैं।
सत्यानंद भोक्ता के साथ अन्य मंत्रीगण मौजूद रहेंगे बेरमो में
अनूप सिंह के नामांकन भरने के कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सूबे से सत्यानंद भोक्ता के साथ-साथ कई मंत्री मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले प्रत्याशी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। इसके मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक व कार्यकर्ताओं के मौजूदगी की उम्मीद जतायी जा रही है।
बाटुल के साथ होगा दिलचस्प मुकाबला
बेरमो सीट पर शुरू से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। ऐसे में राजेंद्र सिंह के नहीं रहने के बाद मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल को भाजपा ने प्रबल दावेदार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अनूप सिंह को अपने पिता राजेंद्र सिंह के पूरे कुनबे का समर्थन हासिल है। सुत्रों की माने तो अनूप सिंह को बेरमो की जनता की सहानूभूति का भी लाभ मिल सकता है। हालांकि इस सीट पर कौन पार्टी अपनी जीत पक्की करेगा यह आने वाले चुनाव में ही पता चल सकेगा।
दुमका में भाजपा-झामुमो आमने-सामने
दुमका विधानसभा सीट पर झामुमों ने इस बार जीत हासिल की थी। झामुमों की ओर से हेमंत सोरेन खड़े हुए थे, जबकि लुईस मरांडी काफी कम अंतर वोट से पराजित हुई थी। मुख्यमंत्री के इस सीट छोड़ने के बाद उन्होंने अपने भाई बसंत सोरेन को टिकट दिया है। हालांकि इस पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
[…] Must read : बेरमो से अनूप सिंह के नामांकन को यादगा… […]
[…] Must read : बेरमो से अनूप सिंह के नामांकन को यादगा… […]