लोहरदगा। देर रात 12 बजे जनपद के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
हो गयी। दुर्घटना में चालक आरआर सिंह की मृत्यु हो गयी, लेकिन पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बच गये।
जानकारी मिली है कि पिस्का नगड़ी निपुण पेट्रोल पंप ममता होटल के नज़दीक पुलिस अधीक्षक की
गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
दुर्घटना के बाद चालक को उपचार के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु
हो गई। चालक आर. आर. सिंह रामगढ़ जनपद का रहने वाला था।
होटल के पास छड़ी से लदा टाटा-407 ट्रक को ओवरटेक करने के दरम्यान चालक खुद की गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर के शरीर में घुस गयी।