प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत फिर आ रहे कांग्रेस में
प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत के कांग्रेस में आने की तैयारी तेज़
रांची। डॉ अजय के कांग्रेस में आने के बाद अब प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत के कांग्रेस में वापसी हो रही है। दोनो ने पिछली विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के अनुसार दोनो ने पार्टी मेन फिर शामिल होने की इक्छा जताई थी जिसके बाद आलाकमान ने इसकी मंज़ूरी दे दी है। अब आदेश का इंतज़ार है।
दोनो ने कांग्रेस छोड़ा था, हारे थे चुनाव
प्रदीप बलमुचू आज़सू पार्टी से घटशिला से चुनाव लड़े थे लेकिन हार मिली थी। वहीं सुखदेव भगत लोहारदगा से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे पर रामेश्वर उराव से जीत नहीं सके थे।