रांची। केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले,खाद और सार्वजनिक मंत्री, राम विलास पासवान का निधन गुरुवार की रात दिल्ली में हो गई। पासवान दिल की बीमारी से ग्रसित थे। अभी हाल में ही दिल्ली के अस्पताल में इलाजरत थे।
झारखंड में शोक
उनके निधन के बाद झारखंड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दलितो के नेता के इस तरह से जाने के बाद सूबे के कृषि मंत्री बादल ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे ।कृषि मंत्री ने कहा कि रामविलास जी का जाना भारतीय राजनीति के लिए बड़ा नुकसान है।
आज गरीब और दलितों की एक बुलंद आवाज खो गई है।निधन पर काफी मर्माहत हू, देश की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।