रांची। झारखंड से वापस लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर देर रात इसकी जानकारी दी है। वे 27 से 29 तक झारखंड दौरे पर थे। इस बीच वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाक़ात की थी। साथ ही राजधानी में कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ हुए रैली में पार्टी के कई विधायक व मंत्रियो के साथ भी वे थे।
आरपीएन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड से वापस लौटने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच करवायी थी, जिसमें पॉजिटिव पाये गये हैं।झारखंड दौरे के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे जितनी जल्द हो कोरोना जाँच करवा लें।