स्पेन की नौसेना का जहाज ‘मेंडेज नुनेज’ शनिवार को मुंबई तट पर पहुंच गया। भारतीय नौसेना की जारी बयान के अनुसार, समुद्री अभियान पर तैनात रहने वाला ‘मेंडेज नुनेज’ नामक इस जहाज ने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट बंदरगाह पर लंगर डाला। ‘मेंडेज नुनेज’ के कमांडिंग अधिकारी मुंबई प्रवास के दौरान महाराष्ट्र नौसेना परिक्षेत्र के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश पेंढारकर से वार्ता करेंगे। समय-समय पर आईएनएस और यहां की पनडुब्बियां विदेशों में तैनाती के दौरान स्पेन के बंदरगाहों का दौरा करती आयी हैं।