कर्नाटक में पहली बार बनाए गए तीन उप मुख्यमंत्री बनाए गए है. मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल के दौरान तीन उप मुख्यमंत्री का चुनाव किया.
तीनों उप मुख्यमंत्री को उनके पद के अलावा अन्य विभाग भी सौंपे गए. मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को मंत्रियों के विभाग का बटवारां करते हुए राज्य में तीन उप मुख्यमंत्री की घोषणा की.
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने गोविंद करजोल, डॉ अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी को उप मुख्यमंत्री बनाया है. इसके साथ ही इन्हें सरकार ने महत्वपूर्ण पद भी सौंपे हैं.
गोविंद करजोल को उप मुख्ममंत्री के साथ साथ पीडब्लयूडी और सामाजिक कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है. डॉ अश्वथ नारायण को उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी के मंत्रालय दिया गया है. साथ ही लक्ष्मण सावदी को परिवहन विभाग दिया गया है.
Govind Makthappa Karajol, Dr. Ashwath Narayan CN, & Laxman Sangappa Savadi appointed as Deputy Chief Ministers of Karnataka. Portfolios also allocated to 14 other State Ministers. pic.twitter.com/7zGu6uh5bV
— ANI (@ANI) August 26, 2019
तीन उप मुख्यमंत्रियों के साथ ही 14 अन्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
जिसके बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के घोषणा के लिए 20 दिन का समय लिया था. 16 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल जाने के बाद मंत्रालय और विभाग के बंटवारे के लिए उन्होंने 6 दिन का और समय लिया.
जिसके बाद सोमवार शाम को अपने सभी विभागों का बटवारां कर मंत्रियों को उनके पद सौंप दिए. जिन विभागों को बांटा नहीं गया है, वह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास रहेंगे.