महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात को बारिश की वजह से दीवार गिरने से 21 लोगों की मौत हो गयी. ख़राब मौसम को देखते हुए कई ट्रेनें, फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं या फिर उनके समय में बदलाव कर दिया गया है.
मुंबई में बारिश का असर अब यातायात पर भी पड़ने लगा है. यहां कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, नालासोपारा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गयी हैं. अभी सिर्फ CSMT, वार्सी, ठाणे स्टेशन से ही ट्रेनें चल रही हैं.
वहीँ अगर हम हवाई जहाज़ की बात करें तो, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी बंद रखा गया है. स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं. यहां पर एक तरह से सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है.
मुंबई में अभी तक रद्द हुईं ये ट्रेनें…
- 50104/50103 रत्नागिरी-दादर-रत्नागिरी पैसेंजर JCO 2.7.2019
- 22102/22101 मनमाड-मुंबई-मनमाड राज्यरानी एक्सप्रेस JCO 2.7.2019
- 12127/12128 मुंबई-पुणे-मुंबई इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO 2.7.2019
- 17617/17618 नांदेड़-मुंबई -नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस JCO 2.7.2019
- 12118/12117 मनमाड-लत्त-मनमाड एक्सप्रेस JCO 2.7.2019
- 12922/12921-सूरत-मुंबई सेंट्रल-सूरत
- 59024/59023-वलसाड-मुंबई सेंट्रल- वलसाड
- 12009/12010-मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल
- 22953- मुंबई सेंट्रल- अहमदाबाद
- 69164- दहानू रोड-पनवेल
- 69174- दहानू रोड – बोरीवली
- 69149 – विरार -भरुच
- 69139 – बोरीवली- सूरत
- 12935 – बांद्रा टी-सूरत इंटरसिटी
- 51154 भुसावल-मुंबई पैसेंजर
- 51153 मुंबई-भुसावल पैसेंजर
- 12126/12125 पुणे-मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस
- 22105/22106 मुंबई-पुणे-मुंबई इंद्रायणी एक्सप्रेस
- 11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
- 12118/12117 मनमाड-लत्त -मनमाड एक्सप्रेस