गोपालगंज जिले के थावे होमगार्ड कार्यालय में मृत होमगार्ड जवान को सलाम दी गई
थावे प्रखंड के थावे थाना के पीछे स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार को मृत होमगार्ड जवान को जवानों के द्धारा सलाम दी गई।इस दौरान उपस्थित होमगार्ड के पदाधिकारी और जवानों ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर भावहीन विदाई दी।और राष्ट्रीय समान के साथ सभी होमगार्ड जवानों ने मृतक होमगार्ड जवान को सलामी दी।बताया जाता है,की बीती रात में विशवंंभरपुर थाने के सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक के पास शराब तस्करो ने उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड जवान को पीछा करते वक्त धक्का मार दिया जिससे मौके पर ही जवान की मौत हो गई।तथा एक अन्य जवान बुरी तरह घायल।घटना शराब तस्करो का पीछा के दौरान की बताई जा रही है।कुचायकोट थाने के बंगाल खाड़ गांव के बादशाह शर्मा का 35,वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा बताया जा रहा है।जिसका दो बेटी एक पुत्र है। डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया की फिलहाल दाह संस्कार के लिए 15,हजार रुपए दिया गया।आगे कागजात उपलब्ध होने पर पीएफ छह लाख, विभाग द्वारा चार लाख के साथ पत्नी को होमगार्ड का नौकरी दिया जाएगा।तथा मृतक की पत्नी को अगले दो वर्ष तक दो हजार रुपए प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाएगा।परिजनों ने मृत होमगार्ड जवान के पार्थिव शरीर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।सलामी देने के दौरान होमगार्ड डीएसपी अविनाश कुमार थानाध्यक्ष होमगार्ड जिलाध्यक्ष मुना कुमार सिंह सचिव विजय राय, दीपक कुमार सहित,होमगार्ड जवान मौजुद रहे।


Advertisement
Trending News




Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd