सुपौल के त्रिवेणीगंज में सीओ औऱ राजस्व कर्मी के विरोध राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
सुपौल के त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया है। त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय के समीप सैकड़ों की संख्यां में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन संबंधी किसी भी कार्य के लिए बिना रिश्वत का काम नहीं किया जा रहा है। परिमार्जन दाखिल खारिज से लेकर तमाम कार्यों में उगाही की जा रही है। जिससे आम जनता त्रस्त है।
धरना में शामिल लोगों ने कहा कि जल्द ही इसको लेकर सामुचित कार्रवाई नहीं कि गई तो आगे बड़ा आन्दोलण किया जाएगा।
बाइट= राजद कार्यकर्ता।


Advertisement
Trending News










Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd