बदहाल हुई सफाई व्यवस्था, नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा
महसी: बहराइच के शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बरदहा बाजार का है। जहां सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। गांव निवासी संजू, सुनीता, नंदू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने लचर सफाई व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्ति की। गांव निवासी लीलावती ने सफाई न होने से नाराज होकर 1076 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। ग्रामीणों का आरोप है की न तो गांव में कभी सफाई कर्मचारी आता है। और न कोई सुनने को तैयार है। नालियों का समय पर सफाई न होने से गंदा पानी घुटनों सड़कों पर भरा हुआ है। लोग मजबूर होकर इसी गंदे पानी से आते जाते हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पास में एक शिव मंदिर है। सावन के महीने में लोगों की मंशा है कि जलाभिषेक के लिए जाएं, लेकिन गंदे पानी से होकर जाने की वजह से लोग शिवालयों में जलाभिषेक के लिए नहीं जा पाते हैं। सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा होने से घरों में पानी घुस जाता है। घरों की दिवारे कमजोर होकर बैठ रही है। जानकारी के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र प्रसाद से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।।


Advertisement
Trending News











Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd