बीस साल में पहली बार बाणावर पंहुचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
अपने बीस वर्षों के शासनकाल में पहली बार अचानक वाणावर पहाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,
बुधवार के दिन लगभग 12:00 बजे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकाएक जिले के ऐतिहासिक स्थल वाणावर पहाड़ पहुंचे एवं श्रावणी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पातालगंगा इलाके में श्रावणी मेले का जायजा लेते हुए कुछ सीढ़िया चढ़कर पहाड़ी इलाके का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहाड़ी इलाका में हो रहे रोपवे निर्माण,समेत कई विकास योजनाओं की जानकारी ली। वाणावर पहुंचने पर मुख्यमंत्री के स्वागत में डीएम अलंकृता पांडे एवम एसपी विनीत कुमार ने पौधा देकर स्वागत किया। मौके पर जदयू के कई नेता एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण ,समेत कई मांगे रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। बताते चले की 20 साल के शासन में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक स्थल वाणावर की धरती पर पहुंचे हैं जहां विकास योजनाओं की जानकारी लिया है


Advertisement
Trending News







Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd