Breaking News

CM Nitish ने किया ऐलान, मंत्री लेशी सिंह ने कहा NDA की सरकार में लगातार हो रहा विकास।

बिहार सरकार ने देश के एक करोड़ से अधिक पेंशन धारी को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी है। यह पेंशन आगामी जुलाई माह से लाभार्थियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर पूर्णिया के पेंशनधारियों में काफी खुशी देखी गयी। पेंशनधारियों ने मंत्री लेसी सिंह के आवास पर पहुंचकर इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री लेसी सिंह को धन्यवाद दिया। पेंशनधारी महिला कैली देवी और अन्य महिलाओं ने कहा कि उन लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए वे सभी लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री लेसी सिंह को धन्यवाद देने पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें 400 रुपये पेंशन मिलती थी, जिससे कुछ भी नहीं हो पाता था। जिससे एक साड़ी और कपड़ा तक नहीं खरीद पाते थे। अब ₹1100 महीना उन्हें पेंशन मिलेगा। जिससे इन सभी पेंशनधारियों को बड़ी राहत मिलेगी । अब उनके महीना भर का खर्च भी चल जाएगा । मुख्यमंत्री ने उन्हें यह बड़ी सौगात दी है। इस संबंध में मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। अब उन्हें 400 के बदले ₹1100 प्रति माह पेंशन मिलेगा । जिससे उन पेंशनधारियों की समस्या दूर होगी। अब उन्हें पेंशन के लिए किसी के पास हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे बिहार के करोड़ों लोगों के साथ पूर्णिया जिले के 3,41,784 पेंशनधारियों को फायदा होगा। साथ ही जीविका दीदीयो को भी मिलने वाले लोन के ब्याज दर में 3% की छूट दी गई है। 

इसी दौरान उन्होंने कहा की NDA की सरकार में लगातार विकास का काम हो रहा है।

इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा गरीबों के लिए सोचते रहते हैं। और हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ राजनीति करते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार हमेशा लोगों के लिए काम करते रहते हैं।

Anil Kumar
5029
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.