चौबीस घंटे के अंदर मिली आपदा राहत के तहत चार लाख रुपए का चेक
बज्रपात से मृत शख्स के परिजनों को आपदा राहत के तहत मिला चार लाख रुपए का चेक
चौबीस घंटे के अंदर बज्रपात से खेत में काम कर रहे मजदूर के हुई मौत के बाद अंचलाधिकारी सदाब आलम द्वारा मृतक के पत्नी उर्मिला देवी को आपदा राहत के तहत चार लाख रुपए का चेक मुखिया रंजीत कुमार के साथ संयुक्त रूप से दिया गया।यह हुलास गंज प्रखंड के लिए मिशाल से कम नहीं है।
गौरतलब है कि बुधवार को वलीपुर के बधार में काम कर रहे मजदूर विनोद मांझी की मौत खेत में ही बज्रपात से हो गई थी।मृतक दुर्गापुर का रहने वाला बताया गया है। अंचलाधिकारी एवं मुखिया रंजीत कुमार के संयुक्त प्रयास से महज चौबीस घंटे में सहायतार्थ चार लाख का चेक मृतक के पत्नी को दिया जाना न केवल एक बडी उपलब्धि है बल्कि पुरे प्रखंड पुरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है।इस अवसर पर भाकपा-माले की ओर से दीपक चंद्रवंशी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंधीर कुमार के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Advertisement
Trending News














Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd