कोडरमा जिला में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट :-मिलेश मेहता (कोडरमा)
कोडरमा जिले में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक महीने में सर्पदंश के दर्जनों मामले कोडरमा में सामने आए हैं। जिसमें कुछ की मौतें भी हो गई हैं। वहीं जिले में मंगलवार को चार सर्पदंश के मामले सामने आए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य का ईलाज सदर अस्पताल में जारी है। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपनाडीह पंचायत के बेलाही गांव में मंगलवार को सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत मौत हो गई है। मृतक की पहचान बेलाही गांव निवासी 45 वर्षीय बिनोद यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके चाचा खेत में धान के बिहन की रोपाई के लिए गए हुए थे। इसी बीच दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे एक जहरीले सांप ने उनके अंगूठे में डंस लिया। जिससे वे जोर से कराहने लगे। उनकी चीख सुनकर हमलोग उनके पास पहुंचे तो देखा कि एक करैत सांप वहां से भाग रहा था। इधर हमलोगों ने चाचा को आनन-फानन में एक निजी वाहन से लेकर सदर अस्पताल लाया, जहाँ ईलाज के पश्चात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताते चलें कि मृतक बिनोद राज मिस्त्री का काम करते थे। फिलहाल वे खेती के काम में लगे हुए थे। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन पुत्री को छोड़ गए हैं।
ये हुए सर्पदंश के शिकार
मंगलवार को जिले में सर्पदंश के कुल चार लोग शिकार हुए हैं। जिसमें मरकच्चो थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय बिनोद यादव, चंदवारा थाना क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय अशोक शर्मा, जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरमाटांड़ 17 वर्षीय सोनम कुमारी तथा कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 55 वर्षीय सच्चिदानंद भारती के नाम शामिल हैं। जिसमें बिनोद यादव की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अन्य इलाजरत हैं।


Advertisement
Trending News







Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd