Breaking News

कोडरमा: ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित मारुती चौक के समीप गुरुवार देर रात एक ट्रक (जे एच 12 एफ 7465) की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष राम उम्र 32 वर्ष पिता स्व. सुखदेव राम, ग्राम बरवाडीह, थाना मरकच्चो के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात ट्रक और मोटरसाईकिल दोनों वाहन नवलशाही से कोडरमा की ओर जा रही थे। मोटरसाईकिल सवार बाइक लेकर ट्रक के आगे चल रहा था। इसी दौरान मारुती चौक के समीप ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति को प्रार्थमिकी उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इधर हजारीबाग ले जाने के क्रम में उसने रास्ते मे हीं दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को स्थानीय पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। इधर घटना स्थल से नवलशाही पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को जप्त कर लिया गया है। बता दें कि मृतक मजदूरी कर के अपना घर चलाता था। मृतक की दो पुत्री और एक पुत्र है। इस घटना से आहत होकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Mithlesh Kumar
5173
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.