मार्क ड्रिल को लेकर तैयारी पूर्ण
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध की तनातनी के बीच केंद्र सरकार द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का दिशा निर्देश जारी किया गया है। बिहार के छह जिला मे बेगूसराय जिला भी शामिल है जिसमे मॉक ड्रिल किया जायेगा। नागरिक सुरक्षा के तहत बेगूसराय मे आयोजित इस मॉक ड्रिल मे बुधवार की शाम सात बजे मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बेगूसराय और बरौनी मे दस मिनट के लिए बिजली सप्लाई को बंद कर दिया जायेगा। इस दौरान सायरन भी बजेगा जो जिला के बिभिन्न हिस्सों मे सुना जायेगा। इस दौरान आपात स्तिथि से निपटने के लिए सारे व्यवस्था का जायजा लिया जायेगा। जिसके लिए जिला प्रसाशन द्वारा ब्यापाक तैयारी की गई है। यह तैयारी जिला के लोगो को जागरूक करने के लिए आयोजित है। इस दौरान सिविल डिफेन्स के लिए ब्लैक आउट किया जायगा। बताते चले की गृहमंत्रालय की ओर से देश के दो सौ चौवालिस जिला को चिन्हित किया गया है। जिसमे क्रिटिकल जिलो मे बेगूसराय जिला भी शामिल है। जहाँ बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी, कारखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान शामिल है। इस दौरान दस मिनट तक जिला की बिजली गुल रहेगी। वही लोगो से अपील की गई है की वो इस दौरान अपने अपने घरों की बिजली को भी बंद कर रखे। बताते चले की यह एक तैयारी है जो लोगो को जागरूक करने के लिए आयोजित है । जिसमे लोगो को पैनिक होने की आवश्यकता है।नहीं होना है। इस संबंध मे बेगूसराय के जिला पदाधिकारी, एस पी मनीष के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग सभी बिभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस संबंध मे बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया की भारत सरकार के गृहमंत्रालय के द्वारा एक निर्दश प्राप्त हुआ है जिसकी सूची मे बिहार के छह जिला शामिल है इस सूची मे बेगूसराय जिला भी शामिल है। बेगूसराय जिला के बरौनी मे कई बड़े उद्योग शामिल है।जिसमे बरौनी को केटेगरी टू मे रखा गया है वही बेगूसराय को केटेगरी थ्री मे रखा गया है। इसके लिए जिला मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य है की कभी भी किसी तरह की घटना होने पर लोगो को कैसे रियेक्ट करना है। इसी के मद्देनज़र सात मई को शाम सात बजे दोनों जगहों पर बिजली सप्लाई को ग्रिड से बंद कर दिया जायेगा। इस दौरान हॉस्पिटल को छोड़ कर सभी स्टेशन, बाजार, हाट, रेजीडेंसीयल एरिया सहित अन्य जगहों की बिजली गुल रहेगी। इस काम मे जितने भी बिभाग है उनका सहयोग रहेगा। इस काम के लिए आम आदमी को मिडिया और अन्य माध्यमो से जागरूक किया जा रहा है। तुषार सिंगला ने बताया की यह कोई पैनिक स्थिती नहीं है। घर के बिंडो और खिड़कियों को ढकना है। ताकि अंधेरा जैसा वातावरण बना रहे। इसके लिए साइरन बजाया जायेगा।
बाइट- तुषार सिंगला- डीएम बेगूसराय
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd