पूर्णिया में बड़े धूम-धाम से मनाया गया भगवान परशुराम जयंती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
पूर्णिया के टाउन हॉल में सनातन सेवा संघ और ब्रह्म शक्ति के तत्वाधान में भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू जी मौजूद रहे। वही भगवान परशुराम की जयंती को लेकर पटना, पूर्णिया और नालंदा के कलाकारों ने मिलकर पुरे समा को बांधे रखा। वही भगवान परशुराम को मानने वाले श्रद्धालु अररिया, पूर्णिया और कटिहार से शामिल होने पूर्णिया के टाउन हॉल पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में भगवान परशुराम को मानने वाले अनुयायी शामिल होकर भगवान परशुराम की जयंती मनाए। इस दौरान मुख्य अतिथि के टूर पर शामिल हुए जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू जी ने कहा की भगवान परशुराम न्याय के प्रारूप थे उन्होंने अन्याय के खिलाफ अस्त्र उठाया था। वही उन्होंने कहा की सभी समुदाय के लोग भगवान परशुराम के आदर्शों पर चले यही हम सबों के लिए संकल्पित होगा। इसी दौरान सनातन सेवा संघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष व समाजसेवी राजीव राय बबली ने भी बताया की भगवान परशुराम की जयंती शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। जिसमें सनातन सेवा संघ और ब्रह्म शक्ति ने मिलकर हरेक साल के भाँति भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। उन्होंने कहा की सनातन सेवा संघ ने भगवान परशुराम की जयंती को लेकर एक भक्तिमय रंगारंग कर्यक्रम का भी आयोजन किया था। इस दौरान डॉक्टर आर के रौशन ने कहा की भगवान परशुराम को लेकर जो भ्रामक बातें है उनको सही से जाने और समझे भगवान परशुराम ने आतातायियों व अन्याय के खिलाफ अस्त्र उठाया था नाकि किसी को हानि पहुंचने के लिए भगवान परशुराम ने कभी को युद्ध लड़ा। उन्होंने कभी भी किसी को भी जात पात में नहीं बाटा। उन्होंने हमेश ब्राह्मण समाज को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। डेस्क रिपोर्ट पब्लिक व्यू पूर्णिया।


Advertisement
Trending News











Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd