पुष्पम प्रिया ने कहा चुनाव आते ही बिहार में उद्योग लगाने की होने लगती है बाते, पलायन रोके जाने में दिखे असमर्थ।
पुष्पम प्रिया ने कहा चुनाव आते ही बिहार में उद्योग लगाने की होने लगती है बाते, पलायन रोके जाने में दिखे असमर्थ।
भागलपुर पहुंची द पुल्लर्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने तिलकामांझी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की जहां उनका स्वागत पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉक्टर संध्या कुमारी ने पुष्प गुच्छ देखर पुष्पम प्रिया चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा की उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उनकी पार्टी ऐसे किसी भी दल के साथ गठबंधन कर सकती है जिनकी सोच उनके विजन से मिलती हो ओर जो बिहार को आगे लेजाने में सक्षम हो। वही उन्होंने बिहार के विकास को लेकर आइना दिखते हुए कहा की चुनाव आते ही बिहार में उद्योग लगाने की बात होने लगी है जबकि बिहार से पलायन नहीं रोका जा सका। वही उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बिहार में भूमिका क्या रही प्रधानमंत्री की कृपा से एमपी बने हैं और मंत्री पद पा कर भी वे बिहार के विकाश में अपनी कोई भूमिका नहीं निभा सके।


Advertisement
Trending News



Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd