सुपौल डीएम सावन कुमार ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया।
सुपौल डीएम सावन कुमार ने रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया। प्रतापगंज पहूंचने पर सबसे पहले भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 7 निवासी रामस्वरूप चौधरी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उस परिवार के मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्य का उद्देश्य बताते हुए परिवार के मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपा। इसके बाद डीएम अपने काफिले के साथ उसी पंचायत के बूथ संख्या 24 पर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी जानकारी दी। डीएम कुमार ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत संविधान में निहित जो भारत के नागरिक होगें उनकी मूलभावना को रखते हुए जितने हमारे वोटर है उनकी जांच की जा रही है। जिसमें मुख्य रुप से जन्मतिथि, जन्मस्थान की जांच की जा रही है। जिसके लिए हमारे बीएलओ घर घर जा कर इनभर्टर फॉर्म दे रहे हैं। जिसे आवश्यक कागजतों के साथ भर कर जमा करना है ताकि 30 जुलाई तक प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट में उनका नाम आ जाये। उन्होंने कहा सभी बीएलओ से कहा गया है कि जो मतदाता बनने का अधिकार रखता है वो छूटे नहीं। जो अयोग्य हैं वे जुटे नहीं। उन्होंने मिडिया कर्मी से भी इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान भी किया। डीएम के भौतिक सत्यापन के
दौरान त्रिवेणीगंज 44 सुरक्षित विधानसभा के इआरओ सह त्रिवेणीगंज के एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र, सीओ आशु रंजन, आरओ रिया राज, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पर्यवेक्षक और बीएलओ मौजूद रहे।


Advertisement
Trending News














Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd