जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अब बदलेगा बिहार, काफिला देख कई राजनीति पार्टी की उड़ी नींद।
पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे। बतादे तो 3 दिन पूर्व सर्वसम्मति से पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह को जान सूरज का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने पटना से पूर्णिया आने के रास्ते में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह का जोरदार स्वागत किया।
सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक और चार पहिया वाहनों पर सवार हो उनके काफिले के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे।
इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक सोच है। पूर्णिया और बिहार के लोगों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है और इस सोच को उन सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए और बिहार को बदहाली से निजात दिलाने के लिए जन सुराज आई है । इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा । गौरतलब है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह 2004 और 2009 ई. में पूर्णिया से भाजपा के टिकट पर लोकसभा सदस्य बने थे। वही 2019 में श्री सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और चुनाव हार गए। बताते चले तो पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह की मां माधुरी सिंह भी पुर्णिया में दो बार सांसद रह चुकी है। इसके अलावा उनके भाई एन के सिंह भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ राजदूत रह चुके हैं। वही उनके पिता टीपी सिंह भी बड़े आईएएस अधिकारी थे। बहनोई निखिल सिंह बिहार के राज्यपाल रह चुके थे । उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूर्णिया के साथ सीमांचल के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। डेस्कः रिपोर्ट पब्लिक व्यू पूर्णिया


Advertisement
Trending News






Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd