विकसित भारत के संकल्प की ओर ग्राम रिछेड़ा एवम् तरोनकला में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन
जिला जनसंपर्क से आज शाम 7:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया ब्लॉक के ग्राम रिछेड़ा एवम् तरोनकला में आज विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्रीय कृषि मंत्री मा. शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के 11वें दिन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटारी जबलपुर के निदेशक डॉ. एस. आर. के. सिंह ग्राम पंचायत रिछेड़ा में विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान सुझाए।
डॉ. सिंह ने किसानों को कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सतत प्रयासरत है और इस तरह के अभियान उसी का एक सशक्त उदाहरण हैं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में संतुलित उर्वरक की भूमिका महत्वपूर्ण है और अनावश्यक रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
सहायक संचालक कृषि श्री गोविंद मीणा ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्राकृतिक खेती अभियान, फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सस्य वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पटेल ने खरपतवार प्रबंधन पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरपतवार से फसल की वृद्धि और उत्पादन में कमी आती है, अतः समय पर उसका प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधियों से खरपतवार नियंत्रण के तरीके भी बताए।
कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निराली आर्य द्वारा प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, मिट्टी परिक्षण के महत्व एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई
इस अवसर पर कृषि यंत्री पावरखेड़ा से श्रीशोभित ठवरे ने कृषि यंत्रों से जुडी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही पशुपालन अधिकारी डॉ मनीष यादव ने पशुपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जिसमें पशु क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग से वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी हीरेश पटेल द्वारा विभाग में संचालित फल क्षेत्र विस्तार, सब्ज़ी क्षेत्र विस्तार , प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया


Advertisement
Trending News




Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd