कोडरमा ऑटो और पिकअप के टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट ब्यूरो:- मिथलेश मेहता कोडरमा(झारखंड)
ऑटो और पिकअप के टक्कर में दो लोगों की मौत,सात गंभीर रूप से घायल
कोडरमा।थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे इसी क्रम में लोकई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्टर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो एक महिला और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेशनगर निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार और 37 वर्षीय चंदा देवी पति रवि भुईयां के रूप में हुई है।
वहीं घायलों की पहचान नरेशनगर झुमरी तिलैया निवासी 28 वर्षीय शिला देवी पति मुकेश भुइयां, 35 वर्षीय मीना देवी पति मनोज भुइया, 32 वर्षीय मन्नू कुमार भुइया पिता लिटारी भुइया, 36 वर्षीय मूंदकी देवी पति अर्जुन भुईयां, 35 वर्षीय अनीता देवी पति दिलीप भुईयां, 30 वर्षीय सुगनी देवी पति रॉकी भुइया और 32 वर्षीय गुड़ी देवी पति मन्नू कुमार भुइया के रूप में हुई है।


Advertisement
Trending News






Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd