Breaking News

कोडरमा जिला के चंदवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाम पंचायत के टोंगरा टांड़ में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय उर्मिला देवी पति डोमन भुइयाँ के रूप में की गई है। मृतका के भतीजे किशोर कुमार के अनुसार मृतका के पति मुम्बई में कार्यरत हैं। वे दो दिन पूर्व ही मुम्बई से थाम स्थित अपने घर आए थे। इधर शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे उनका और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके पश्चात वे घर से लापता हो गईं। इधर रविवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले तो मृतका के घर से करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर एक मैदान के पास उसका शव दिखाई पड़ा। जिसके पस्चात उनलोगों ने शोर करके गांव के अन्य लोगों को वहां बुलाया। वहीं मृतका के पति भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना चंदवारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु उसे सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मामले को लेकर चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया घटना को देखकर प्रथम दृष्टया यह आरमहत्या का मामला प्रतीत होता है। महिला का पति के साथ कुछ विवाद होने की भी बातें सामने आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mithlesh Kumar
5012
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.