वैशाली के जन्दाहा खेल मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिचर्चा का हुआ आयोजन
वैशाली के जन्दाहा हाई स्कूल खेल मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर परिचर्चा का हुआ आयोजन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर महनार विधानसभा क्षेत्र के जंदाहा हाई स्कूल खेल मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर पर परिचर्चा का हुआ आयोजन, इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को उनके कार्यों के बारे में बताये, ऊर्जा मंत्री बीरेंद्र यादव नें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वही मदन साहनी ने लोगो से कहा की अब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगा. हमलोग कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलते हैं। हम ने शिक्षक को कहा था की हड़ताल पर मत जाइए लेकिन चले गए। हम शिक्षक के साथ है। वही कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर पर चर्चा को लेकर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन चर्चा में कर्पूरी ठाकुर कम और नीतिश कुमार पर ज्यादा रहे।इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, वैशाली विधायक सिद्धांत पटेल,जदयू प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा प्रवीण,राजापाकर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम, सर्वन तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ कविता कुमारी, सर्वण तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द सिंह,जन्दाहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनुपलाल सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश राय, सहदेई युवा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जदयू नेता अबू बकर सिद्दीकी, चंदन कुमार सिंह, के अलावे अन्य लोग हुए शामिल
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd