खगड़िया: कटाव से बचाने को लेकर सैकड़ों लोगों का गंगा पूजन
तीन जिलों के पांच पंचायत को गंगा के कटाव से बचाने को लेकर सैकड़ों लोगों का गंगा पूजन के साथ उपवास
Anchor - कहते है की जब कोई नही सुनता है तो भगवान के शरण में लोग चले जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के खगड़िया जिले मे। जहां पिछले कई बर्षो से लगातार हो रहे गंगा नदी से कटाव के कारण खगङिया के साथ ही बेगूसराय और मुंगेर के पांच पंचायत के लोगो का हजारो एकङ जमीन कटाव के कारण गंगा नदी मे समाहित हो गया । और ग्रामीण लगातार कटाव का दंश झेलते आ रहे है। वहीं अब जब कई गांव के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा तो खगड़िया के नेता और बुद्धिजीवी लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने गंगा किनारे आज एक दिवसीय उपवास रखा। उसके बाद सैकङो की संख्या में महिलाओ ने हाथ में पान और फूल लेकर गंगा पूजन के माध्यम से गंगा मैया से गुहार लगाई की गंगा मैया दया कीजिए अब लौट जाएं । इस उपवास कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ताओ के साथ साथ कई दलो के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ग्रामीणों के मदद के लिए आगे आए है। उनका कहना है की जनप्रतिनिधि के द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन दिया गया।अब सरकार उनकी मांग को नही मानते है तो जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा।ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है की सरकार गंगा किनारे बंडाल बना तो दे तो कटाव से छूटकारा मिल सकता है।
बाइट 1 इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, समाजिक कार्यकर्ता।
बाइट 2- नागेंद्र सिंह त्यागी, युवा शक्ति।
बाइट - 3 मनोहर यादव,राजद जिलाध्यक्ष
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd