सुरजपुर में रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रविदास जयंती पर भव्य कलश यात्रा निकली, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
हुलासगंज— संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को सुरजपुर रविदास टोला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पूजा परिसर से किया गया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
डीजे पर धार्मिक भजनों के साथ महिलाएँ सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं, जबकि युवा ढोल-नगाड़े और जयकारों के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे। कलश यात्रा हुलासगंज, बाजार होते हुए उत्तीमपुर तालाब के घाट पर पंहुच वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित जल लेकर पुनः पूजा पंडाल तक पहुंची ।
आयोजक मंडल के सदस्यों ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे अपनाने की जरूरत है। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे से चल रहे हैं अखंड संकीर्तन का समापन आज दोपहर में होना है तथा रात में मूर्ति की स्थापना की जाएगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd