शिव के गुणगान से भक्ति मय हुआ माहौल बेगूसराय
दरसल रविवार को बेगूसराय जिला के बलिया प्रखंड भगतपुर दुर्गा मंदिर परिसर में एकदिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा में मुख्य रूप से उपस्थित दरभंगा से रमन प्रधान जी एवं कटिहार से आए रोशन कुमार उपस्थित हुए। आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिले से शिव श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान शिव शिष्य परिवार रमन प्रधान ने कहा कि शिव चर्चा भगवान शिव से जुड़ी आध्यात्मिक चर्चा है। जिसमें उनके गुणों कहानियों भक्तों के अनुभवों और जीवन जीने के सकारात्मक के प्रति आधारित है। जिससे मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है, इसे एक प्रकार की भक्ति और आत्म-चिंतन का माध्यम माना जाता है।
यह चर्चा अक्सर धार्मिक स्थलों, घरों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होती है और शिव को 'आदिगुरु' या 'जगतगुरु' के रूप में मानकर शिष्य भाव से होती है। जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है। शिव के बारे में की जाने वाली सकारात्मक और आध्यात्मिक बातचीत है,जिसमें भजन, गीत और उनके उपदेश शामिल होते हैं। भक्तों के मन से नकारात्मक सोच को हटाना होगा। उत्साह बढ़ाना, विवेक जगाना और उन्हें अध्यात्म के मार्ग पर प्रेरित करना शिव शिष्य का अपना कर्तव्य है। शिव गुरु परिवार के रूप में इकट्ठा होकर शिव की महिमा, उनके जीवन के प्रसंगों और स्वयं के अनुभवों को साझा करते हैं। और ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं। लोगों को गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हरिनंदन ने शिव को जन-जन का गुरु बनाकर इस परंपरा की शुरुआत की थी। संक्षेप में, शिव चर्चा एक आध्यात्मिक मंच है जहां लोग शिव की शिक्षाओं और जीवन से प्रेरणा लेकर खुद को बेहतर बनाने और आंतरिक शांति पाने का प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि शिव को गुरु मानकर गुरु की दिशा मार्ग पर चलना हम शिव भक्तों का अपना कर्तव्य है। हमेशा शिव को गुरु की दर्जा देकर शिष्य अपने आत्मविश्वास को गुरु को समर्पण कर दो और लगन निष्ठा के साथ गुरु का हमेशा ध्यान रखो और कठिन से कठिन राह को तय करते रहो शिव गुरु सभी समस्या का समापन का समाधान निकलेगा। इस दौरान कमेटी के आयोजन करता का नाम नूरजमा पूर के गोपाल सिंह, राजेश कुमार सिंह भगतपुर पंकज कुमार सिंह दीपक सिंह अवधेश जी मास्टर साहब ललन चौधरी और अन्य सहयोगी शिव शिष्य हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd