Breaking News

सुपौल: शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में तीन घन्टे तक एनएच को जाम रखा। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया। बताया जाता है कि थानाक्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 2 दुआनियाँ गांव स्थित राम टोला निवासी दिलीप राम का 25 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार राम रात के साढ़े दस बजे खाना खाकर रोज की तरह अपने रिश्तेदार पड़ोसी के घर सोने जा रहा था। जैसे ही मृतक किशोर अपने घर से निकलकर एनएच 27 सड़क पर चढ़ा उसी वक्त सिमराही से फॉरविसगंज की ओर जा रही अज्ञात चार चक्का वाहन एक ट्रक का ओवर टेक कर आगे निकलने के चक्कर मे किशोर को जोदार टक्कर मार दी। टक्कर के आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच किशोर को घायल देख हतोत्साहित हो गया। आनन फानन में घायल को पीएचसी प्रतापगंज लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की खबर ग्रामीणों को लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर एनएच 27 को जाम कर दिया। जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ले जाम को हटाने का प्रयास किया। जाम नही हटने पर इसकी जानकारी सीओ आशु रंजन को भी दी गई। सीओ श्री रंजन ने भी ग्रामीणों से जाम हटाने के अनुरोध किया। मगर जाम कर्ताओ ने प्रशासन की एक बात नही मानी और तीन से चार घन्टे तक जाम रखा।
जाम कर रहे लोगो ने बताया कि घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर गस्ती गाड़ी खड़ी थी। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी गस्ती गाड़ी देखने तक नही पहुंचा। जब उनलोगों को बोलने गया तो देखा कि गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी मोबाइल चला रहा था। अगर समय रहते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती तो टक्कर मार कर भाग रहे वाहन को पकड़ा जा सकता था। वही ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारा का नारा भी लगाया।
जाम कर रहे लोगो का मांग था कि एनएच किनारे बहुत बड़ी घनी बस्ती है। इस जगह पर इससे पहले भी कई बार बड़ी घटना घट चुकी है। हमलोगों ने एनएचआई से बैरिकेटिंग की मांग की थी लेकिन इस पर एनएचएआई के द्वारा आज तक इस समस्या के समाधन पर कोई पहल नही किया गया।
वही जाम को देख प्रशासन व जनप्रतिनिधि प्रताप बिराज, सरपंच मजीद साफी सहित कई गणमान्य लोगों के सहयोग से जाम को हटाया गया। वही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा।

Deepak Kumar
5023
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.