जमीनी विवाद में महिला पर किया फरसा से हमला। बाल-बाल बच्ची महिला, सदर अस्पताल में भर्ती।
सहरसा :- एक खबर सहरसा जिले से है जहां बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हा डी वार्ड 4 में एक जमीनी विवाद के दौरान एक महिला पर फरसे से हमला किया गया है। जिस हमले में एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला सुमिला देवी जो बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हा डी वार्ड 4 की निवासी नागो साह की पत्नी बताई जा रहीहै।
इस मामले में जख्मी महिला के पति नागो साह ने बताया कि 2 दिन पहले जमीन के आर को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें अजनेश्वर साह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद अजनेश्वर साह और रविन्द्र कुमार ने रात 12 बजे उन पर फरसे से हमला करने की कोशिश की, लेकिन गलती से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में मेरी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd