सहरसा पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने बंगाल के मुख्यमंत्री पर किया हमला।
सहरसा :- बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहरसा पहुंचे। मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बंगाल पूरी तरह अराजकता का शिकार है और ममता बनर्जी राष्ट्र को कमजोर करने के लिए मानसिकता की पोशाक बन चुकी है देश को कमजोर करने के लिए शक्तियों को संरक्षित कर रही है। इसके अलावा कहा कि सनातन के संतानों को जिस तरह अपमानित करके भयभीत कर रही है। या पाप के भागीदारी नहीं बनेंगे बल्कि सत्ता से बाहर होंगे। इसी वर्ष 2025 में बिहार का विधानसभा चुनाव होना है जहां एनडीए का परचम लहराएगा वहीं इसके बाद बंगाल का चुनाव है वहां ममता बनर्जी का सत्ता से वह बेदखल होगी। इसके साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। सहरसा मे शहर के डीबी रोड स्थित पूजा वेंकट हॉल में एनडीए के कार्यकर्ता बैठक में मंगलवार आयोजित हुई। जंहा बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय कुमार सिन्हा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू,मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सहरसा भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन, महिषी जदयू विधायक गूंजेश्वर साह समेत इस बैठक में शिरकत किया। वहीं एनडीए के पांचो घटक दलों के कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम ने तमाम कार्यकर्ताओं से आगामी 24 अप्रैल को होने वाले मधुबनी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी मांगा।


Advertisement
Trending News








Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd